अमेरिकन ने बनायी फिल्‍म, जिसमें इस्‍लाम को कैंसर कहा

American filmmaker calls Islam as cancer
काहिरा। एक इज़राइली-अमेरिकी फिल्‍म निर्माता ने फिल्‍म बनायी, जिसमें इस्‍लाम धर्म को सबसे बुरा धर्म कहा। यही नहीं फिल्‍म के एक दृश्‍य में इस्‍लाम को कैंसर करार दिया गया, जिसका विरोध दुनिया भर में शुरू हो गया है। विरोध की शुरुआत लीबिया से हुई, जब सैंकड़ों लोगों ने असलहे, हैंड-ग्रेनेड और रॉकेट लॉन्‍चर लेकर अमेरिकी दूतावास पर धावा बोल दिया। इस प्रदर्शन में एक अमेरिकी की मौत भी हो गई। व अन्‍य कई घायल हुए हैं।

वॉल स्‍ट्रीट जनरल में प्रकाशित खबर के मुताबिक फिल्‍म "इन्‍नोसेंस ऑफ मुस्लिम्‍स" जिसने बनायी है वह अनुभवी फिल्‍म निर्माता नहीं है, वह 52 वर्षीय रियल इस्‍टेट बिल्‍डर है, जो दक्षिण कैलीफोर्निया में रहता है। उसने अपनी फिल्‍म के माध्‍यम से संदेश दिया है कि इस्‍लाम एक घृणित धर्म है। इस फिल्‍म का प्रोमोशन फ्लॉरिडा के पास्‍टर टैरी जोन्‍स ने किया है। यह वही है, जिसके खिलाफ कुरान जलाने के मामले में प्रदर्शन हुए थे। तब वह ग्राउंड जीरो के पास मस्जिद बनाने का विरोध कर रहा था।

इस फिल्‍म के बाजार में आते ही मुस्लिम देशों में गुस्‍सा भड़क गया है। गुस्‍से की शुरुआत लीबिया से हुई। यहां पर लोगों ने हथियारों से अमेरिकी दूतावास पर हमला कर दिया। मारा गया अधिकारी अमेरिकी राजदूत था या नहीं, इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक इस प्रदर्शन के दौरान कई प्रदर्शनकारियों ने दूतावास के बगल में स्थित पार्क में रॉकेट लॉन्‍चर लगाकर दूतावास पर गोले बरसाये। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिये सेना बुलानी पड़ी।

अरब लीग डिप्‍टी सेक्रेटरी जनरल अहमद बेन हेल्‍ली ने भी इस फिल्‍म की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि यह सरासर मोहम्‍मद साहब का अपमान है और ऐसा करने वालों को बक्‍शा नहीं जाना चाहिये। इससे ईसाईयों और मुसलमानों के बीच दूरियां और बढ़ेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+