यूपी पुलिस: टॉयलेट साफ करो फिर लिखेंगे रिपोर्ट

जब उसने पुलिस की मांग मान ली उसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जब मामला एसओ तक पहुंचा, तो कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। पीरवहाउद्दीन निवासी शकील ने बताया कि वह शनिवार सुबह सब्जी खरीदने के लिए मंडी गया था। वहां एक आढ़ती ने शकील से सब्जी के ज्यादा पैसे मांगे, जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। उसने शकील की जेब में रखे 8580 रूपये लूट लिए।
जब शकील अपनी शिकायत लेकर थाना हापुड़ देहात पहुंचा, तो वहां मौजूद पुलिस वालों ने उससे टॉयलेट साफ कराया, उसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। उसके बाद पीडि़त सपा के जिलाध्यक्ष सुबोध नागर के यहा अपनी शिकायत लेकर पहुंचा, तब उन्होंने इस मामले पर थानाध्यक्ष से बात की। इस मामले पर सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के एसपी से भी बातचीत की जा रही है और जल्दी की पीडि़त की मदद कराई जाएगी।
वहां के थानाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि अभी तक यह मामले उनके संज्ञान में नहीं था। अब इस मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी और जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications