जानिये कि आप 'किस' लायक हैं कि नहीं?
प्रेम को जताने का सबसे अच्छा माध्यम है किस यानी चुंबन। कहते हैं कोई भी लड़की अपना पहला किस अपने पति या प्रेमी को देती हैं। किस करना है इस बात को सिर्फ सोचने मात्र से ही इंसान उत्तेजित हो जाता है। लेकिन कभी-कभी दो लोगो को करीब लाने वाल चुंबन ही लोगो की दूरियों का कारण बन जाता है वजह है साथी का गलत समय पर एक-दूसरे को किस करना या साथी के सांसो की दुर्गंध, जिसके कारण लोगों में प्रेम पनपने की बजाय कड़वाहट बढ़ जाती है।
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक वैज्ञानिकों का उपकरण सांस की क्वालिटी चेक करेगा, जिससे यह पता चल सकेगा कि कहीं आपकी सांस की बदबू से आपका प्रेमी या प्रेमिका किस लेते समय दूर तो नहीं भाग जायेगा। इस उपकरण को लोगों को मुंह से सटाना होगा और सांस लेनी होगी। सांस की क्वालिटी के आधार पर उपकरण नंबर देगा जिसके आधार पर व्यक्ति यह तय कर सकता है कि वो अपने साथी को किस करे या नहीं।
इस उपकरण का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इस उपकरण से मुंह सटा कर सांस लेनी होगी और उपकरण जांचेगा कि सांस में कितनी बदबू है । सांस की गुणवत्ता के आधार पर यह एक से चार तक अंक प्रदान करेगा।













Click it and Unblock the Notifications