गरीब पीएम के पास 10.73 करोड़ की संपत्ति
आपको यकीन करना मु्श्किल होगा लेकिन यही सच है कि देश के पीएम मनमोहन सिंह की संपत्ति पिछले एक साल में दोगुनी हो गयी है। इस समय पीएम की संपत्ति पिछले साल की तुलना में दोगुना बढ़कर करीब 10.73 करोड़ रुपये हो गई है लेकिन उनके कई सहयोगी उनसे भी ज्यादा अमीर है। इसलिए पीएम साहब अभी भी गरीब हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट के मुताबिक प्रफुल पटेल की संपत्ति 52 करोड़ रुपये की है तो वहीं शरद पवार की संपत्ति 22 करोड़ रुपये की है। जबकि इस पायदान में सबसे नीचे
रक्षा मंत्री एके एंटनी का नाम है। उनके पास करीब 55 लाख रुपये की संपत्ति है। वेबसाइट के मुताबिक मनमोहन सिंह के पास संपत्ति, बैंक में जमा राशि और एक मारुति 800 कार को अपनी संपत्ति के तौर पर दर्शाया है। उनके पास दो फ्लैट हैं जिनकी कीमत 7.27 करोड़ रुपये है वहीं बैंक में 3.46 करोड़ रुपये है। पीएम ने अपनी संपत्ति करीब 10.73 करोड़ की घोषित की है।
चौंकाने वाली बात यह है कि पीएम के पास पिछले साल 5.11 करोड़ रुपये की संपत्ति थी जो मात्र एक साल में दो गुनी हो गयी है जिससे सबके दिमाग में यही सवाल घूम रहा है कि मनमोहन सिंह के पास ऐसी कौन सी छड़ी लग गयी जिसके चलते पीएम साहब दोगुने संपत्ति के मालिक हो गये।













Click it and Unblock the Notifications