मारुति 800 से चलने वाले गरीब करोड़पति हैं मनमोहन सिंह

एक ही साल में उनकी संपत्ति दोगुनी हो गई है। यह बात अलग है कि मनमोहन सिंह के कैबिनेट के सहयोगी हालांकि उनसे कहीं अमीर हैं। इनमे शरप वपार से लेकर प्रफुल्ल पटले भी शामिल हैं। प्रफुल्ल पटेल के पास जहां 52 करोड़ रुपये की संपत्ति है तो वहीं पवार के पास 22 करोड़ रुपये की संपत्ति।
रक्षा मंत्री एके एंटनी के पास सिर्फ 55 लाख रुपये की संपत्ति है। संपत्ति के संबंध में यह सारी जानकारियां प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर पोस्ट की गई है। प्रधानमंत्री ने अपनी कुल संपत्ति में आवासीय संपत्ति, बैंक में जमा राशि और एक मारुति 800 कार दिखाई है। मनमोहन सिंह के नाम चंडीगढ़ और दिल्ली में दो फ्लैट हैं जिनकी कीमत 7.27 करोड़ रुपये हैं। बैंकों में जमा राशि व कुल निवेश 3.46 करोड़ रुपये का है। आपको बताते चलें कि पिछले साल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास कुल 5.11 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। तब उनके चंडीगढ़ और वसंत कुंज स्थित फ्लैटों की कीमत 1.78 करोड़ रुपये थी और उनके पास 2.75 लाख रुपये मूल्य के 150.80 ग्राम सोने के गहने थे।
उनकी संपत्ति में हुई दोगुनी वृद्धि का कारण उनके दोनों फ्लैटों की मौजूदा कीमतों में हुई वृद्धि बताया गया है। वहीं दूससरी तरफ केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदम्बरम के पास 11.96 करोड़ रुपये की संपत्ति है। विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के पास 1.89 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है जिसमें 31.44 लाख रुपये की अचल संपत्ति भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications