जेएनयू छात्र मांग रहे गो-मांस पार्टी, विहिप ने दी चेतावनी

JNU students want cow meat party, VHP and ABVP warns
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो) एक सनसनीखेज सूचना सामने आ रही है, जिससे देश के प्रतिष्ठित संस्‍थान जवाहर लाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (जेएनयू) का मोहौल बिगड़ने की आशंका है। सूचना यह है कि जेएनयू में गो-मांस पार्टी मनाने की प्‍लानिंग चल रही है। इस पार्टी को एक वामपंथी संगठन बढ़ावा दे रहा है, जबकि विश्‍व हिंदू परिषद (वीएचपी) और अखिल भारतीय परिषद (एबीवीपी) ने पार्टी आयोजित करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे दी है।

उल्‍लेखनीय है कि हैदराबाद के उस्‍मानिया विश्‍वविद्यालय में भी इसी तरह की एक पार्टी के दौरान भड़की हिंसा में पांच छात्र बुरी तरह जख्‍मी हो गये थे और दर्जनों वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था।

जेनएनयू हॉस्‍टल में जाकर कुछ छात्रों से बातचीत की गई और नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर उन्‍होंने इस बात को कबूल किया कि इस पार्टी के पीछे हमारा उद्देश्‍य हिंदूवादी संगठनों की राजनीति पर प्रहार करना है। उन लोगों ने बताया कि गाय का मांस कहां से आयेगा और कैंपस के किस जगह इस पार्टी का आयोजन किया जायेगा इसका निर्णय तो कमेटी के सदस्‍य मिलकर लेंगे। आपको यह भी बता दें कि पहले यह पार्टी 17 सितंबर को ईवीआर पेरियार के जन्म दिवस पर होनी थी, मगर अब यह छात्रसंघ चुनाव के चलते 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर होगी।

हैरान करने वाली बात यह है कि इस पार्टी के संबंध में कैंपस में पर्चे बांटे जा रहे हैं। इस पर्चे में कृष्‍ण जन्माष्टमी को रसिया का जन्मदिन और होली पर भांग पीने का हवाला देते हुए गोमांस पार्टी आयोजित कर खाने की स्वतंत्रता की मांग की गई है। वामपंथी छात्र संगठनों ने यह तय किया है कि गाय की मीट को सार्वजनिक जगहों पर नहीं बल्कि अपने-अपने किचन में पकाएंगे और उसके बाद पार्टी में इसका सेवन किया जायेगा।

दक्षिणी दिल्‍ली की पुलिस उपायुक्त छाया शर्मा का कहना है कि पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। वहीं जेनएयू के कुलप‍ति का कहना है कि छात्रों को अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता है मगर इस प्रकार का आयोजन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जायेगा। मालूम हो कि दिल्‍ली में गोमांस प्रतिबंधित है और ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। वहीं विश्व हिंदू परिषद ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि गोमांस पार्टी करने वाले को देश में नहीं रहने दिया जाएगा। गौ माता का मांस खाने वाले इस आयोजन से पहले अपने मांस की चिंता कर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+