पीएम का पद ना हुआ मानो पकौड़ी हो गया: शरद यादव

Janata Dal (United) President Sharad Yadav
जेडीयू चीफ शरद यादव ने कहा है कि एनडीए में प्रधानमंत्री पद के लिये कई दावेदार हैं और उम्‍मीदवार के बारे में कोई भी फैसला आमचुनाव के बाद ही होगा। शरद यादव ने कहा कि एनडीए में प्रधानमंत्री पद को लेकर दावेदारी की रेस में कई लोग शामिल हैं। चुटकी लेने के अंदाज में शरद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी मानो पकौड़ी हो गया है और सब मजा लेना चाहते हैं। शरद यादव ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री का फैसला चुनाव के बाद होगा और चुनाव में अभी काफी समय है। एनडीए संयोजक ने कोयला घोटाले पर यूपीए सरकार पर निशाना भी साधा। वहीं दूसरी तरफ शरद यादव ने कैग रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस की भी खिंचाई की।

शरद यादव ने कोयला घोटाले में कांग्रेस सांसद विजय दर्डा को और आरजेडी के प्रेम गुप्‍ता को पार्टी से निकालने की मांग की। शरद यादव ने सीधे शब्‍दों में कहा कि भाजपा भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करे। मालूम हो कि एनडीए में पीएम पद के कैंडिडेट को लेकर जोरदार बहस जारी है। खुद एनडीए के प्रमुख घटक जेडीयू की ओर पहले ही साफ कर दिया गया है कि नरेंद्र मोदी को वो पीएम पद का कैंडिडेट स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं दूसरी तरफ शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने भी साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री पद के लिये उनकी पसंद सुषमा स्‍वराज हैं।

ठाकरे के इस बयान के बाद इस रेस को एक नई दिशा मिल गई है। शरद यादव ने कहा कि उनकी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव में अकेले मैदान में उतरेगी। उन्होंने साफ कहा कि नवंबर में होने वाले चुनाव में उनकी पार्टी बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्‍होंने कहा कि वे गुजरात में बीजेपी के खिलाफ प्रचार भी करेंगे। गुजरात चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बीजेपी के खिलाफ चुनाव अभियान में उतरेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+