पाकिस्‍तान से आये 171 हिन्‍दू, बनना चाहते हैं रिफूजी

pakistan
जोधपुर। पाकिस्‍तान में हिन्‍दुओं पर लगातार अत्‍याचार हो रहे हैं जिसके कारण 171 हिन्‍दू तीन महीने की लम्‍बी यात्रा के बाद भारत आ गये हैं। इन लोगों के नेता ने कहा है कि हम एक धार्मिक रूप से स्‍वतंत्र और एक ऐसे माहौल में रहना चाहते हैं, जहां हमारे बच्‍चों का भविष्‍य सुरक्षित हो। इस समय यह लोग एक मन्दिर में रह रहे हैं।

हिन्‍दू शरणा‍थियों के अधिकारों के लिए कार्य करने वाली संस्‍था 'सीमान्‍त लोक संगठन' के प्रमुख सिंह शोधा ने कहा है कि हमने इस संबंध में मुख्‍यमंत्री जी को सूचित किया है और उनसे गुजारिश की है कि इन हिन्‍दू शरणार्थियों के रहने की कोई समुचित व्‍यवस्‍था की जाय। शोधा ने कहा है कि पाकिस्‍तान से हिन्‍दुओं का पलायन कोई नयी बात नहीं है लेकिन इससे यह पता चलता है कि वहां किस हद तक हिन्‍दुओं के साथ अमानवीय व्‍यवहार किया जा रहा है। उन्‍होने यह कहा कि ये लोग तीथीयात्री वीसा के आधार पर यहां आये हैं, जिसके अनुसार वह निश्चित समय बाद वापस जा सकते हैं पर इनमें से कोई यहां से वापस नहीं जाना चाहता।

शरणार्थियों के समूह के नेता चेतनराम ने कहा है‍ कि हम सभी ने यहां आने के बारे में अपने रिश्‍तेदारों को भी नहीं बताया है। अगर हमारे मालिकों और जमीनदारों को पता चल जाता कि हम यहां से भारत जा रहे हैं तो हम वहां से कभी न आ पाते और वो हमें जीवित न छोड़ते। इसलिए हम अपना घर परिवार वहां छोड़कर यहां आ गये हैं। हम पाकिस्‍तान में दिहाड़ी मजदूर हैं वही काम हम यहां भी करेंगे लेकिन हम आत्‍मसम्‍मान के साथ अपना जीवन गुजारना चाहते हैं।

जोधपुर में अब लक लगभग 350 हिन्‍दू शरणार्थी भारत आ चुके हैं और भविष्‍य में इनकी संख्‍या और बढ़ने के आसार हैं। इस समय राजस्‍थान में लगभग एक लाख बीस हजार पाकिस्‍तानी शरणार्थी रह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+