अखिलेश यादव ने दस हजार लोगों को दिया बेरोजगारी भत्‍ता

Ten thousand people get unemployment allowance after four months
लखनऊ। सपा ने विधानसभा चुनाव के पहले किये गये अपने वादे को पूरा करने की शुरूआत करते हुए 25 से 50 वर्ष तक के युवाओं को बेरोजगारी भत्‍ता देने की शुरूआत कर दी है। सपा ने चुनाव से पहले यह वादा किया था कि अगर उनकी सरकार सत्‍ता में आयी तो वह बेरोजगार युवाओं को भत्‍ता देंगे। चुनाव जीतने के लगभग 4 महीने बाद मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने दस हजार तीन सौ तैंतीस लोगों को चेक बांटा।

लखनऊ में आज मुलायम सिंह यादव की उपस्थिति में उन्‍नाव, लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, रायबरेली और कानपुर के लोगों को चेक बांटे गये। बेरोजगारी भत्‍ते के लिए लगभग 95 हजार लोगों को चुना गया था, बाकी लोगों को उनके जिले में चेक दिया जायेगा।

लखनऊ में आज भत्‍ता पाने वाले युवाओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इनमें से कई ऐसे युवा थे, जिन्‍होने निजी संस्‍थानों से नौकरी पाने के लिए कोर्स किया था लेकिन उन्‍हें जॉब नहीं मिली। यह पूछे जाने पर कि इस महंगाई के जमाने में एक हजार रूपये से उनकी जरूरतें कैसे पूरी होंगी, युवाओं ने कहा‍ कि इन पैसों से हमें रोजगार ढूंढने में और फार्म भरने में मदद तो जरूर मिलेगी।

इन बेरोजगार युवाओं में से सैंकड़ों युवा ऐसे हैं जिन्‍होने सरकारी नौकरी पाने की हरसम्‍भव कोशिश की यहां‍ तक की सेना में भर्ती के लिए भी दौड़ लगायी लेकिन उन्‍हें हर जगह से निराशा ही मिली। यूपी में सपा सरकार बनने के बाद इन युवाओं ने रोजगार दफ्तर में अपना रजिस्‍ट्रेशन करवाया और बेरोजगारी भत्‍ते के लिए आवेदन किया। सपा सरकार ने अपने इस कदम से उन लोगों को भी जवाब दे दिया है, जिन्‍होने यह कहा था कि सरकार सिर्फ चुनाव जीतने के लिए ऐसा कह रही है।

वहीं भत्‍ता पाने के बाद युवाओं की उम्‍मीदें सपा सरकार से बढ़ गयी हैं उनका कहना है कि अगर सरकार उनके लिए काम की भी व्‍यवस्‍था कर देती तो और भी अच्‍छा होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+