सैफ पर हवाले के पैसे से कार खरिदने का आरोप, घंटों पूछताछ

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सैफ अली खान पर आरोप लगा है कि दुबई से एक डीलर ने ये कार इम्पोर्ट की थी। जिसके लिए सैफ ने कैश में पैसे दिए थे। आपको बताते चलें कि प्रर्वतन निेदेशालय पीछले दो साल से इस मामले की जांच कर रही है। इसी सिलसिले में उसने सैफ को पूछताछ के लिए बुलाया था। सुबह 11.30 बजे सैफ पूछताछ के लिए पहुंचे। करीब चार घंटे तक उनके बयान दर्ज किए गए।
सूत्रों ने बताया कि ईडी को जानकारी मिली है कि सैफ ने कार को मुंबई लेकर आए डीलर को 35 लाख रुपये कैश दिए। ये पैसे सैफ ने सेल्फ चेक के जरिए बैंक से निकाले थे। हालांकि पूछताछ में सैफ से क्या सवाल किए गए और ईडी उनके जवाबों से कितना संतुष्ट है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। मालूम हो कि आगामी माह में सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर की शादी होनी है। वहीं आपको यह भी बताते चलें कि इससे पहले भी सैफ का नाम सलमान खान के साथ हिरण का शिकार करने को लेकर सुर्खियों में आ चुका है।












Click it and Unblock the Notifications