मेजर ने सीनियर की पत्नी की वीडियों पॉर्न साइट पर डालीं

आपको बता दे कि 668 स्कॉवड्रन में फ्लाइट कमांडर ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी की अश्लील फोटो, विडियोज और फोन नंबर कई पोर्न साइटों पर पोस्ट की गई है। उन्होंने यह आरोप एक मेजर रैंक के अधिकारी के खिलाफ लगाया है। इस मामले का पता चलते ही मिलिट्री इंटेलिजेंस ने इन वेबसाइटों को अश्लील पोस्ट हटाने का आदेश दे दिया है, साथ ही फ्लाइट कमांडर को दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया गया है।
इस घटना को एक बड़े रैकेट का हिस्सा बताया जा रहा है। सेना में अब इस बात की जांच शुरू हो गई है कि उस मेजर का पास तस्वीरें और वीडियों कैसे पहुंचे। कहीं ऐसा तो नहीं कि इस घटना में कई और अधिकारी शामिल हो या ऐसा भी हो सकता है कि यह काम किसी बाहरी ने किया हो, और आर्मी अधिकारी या आर्मी को बदनाम करने की साजिश चल रही हो।
सेना में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सेना अधिकारी की पत्नी का अश्लील तस्वीर और वीडियों इंटरनेट पर डाले गए हो। सोचने वाली बात यह है कि अगर उस अधिकारी ने वाकई ऐसा काम किया है, तो उसको यह सारी सामग्रिेयां कहा से मिली।












Click it and Unblock the Notifications