मसाज पार्लर की आड में सेक्‍स रैकेट चला रहा था फिल्‍म अभिनेता, गिरफ्तार

Marathi Actor Arrested in Goa Parlour Raid
गोवा। अबतक पुलिस ने सेक्‍स रैकेट चलाने या फिर देह व्‍यापार करने के आरोप में टीवी अभिनेत्रियों या फिर फिल्‍म अभिनेत्रियों को ही गिरफ्तार किया था मगर इस बार गोवा पुलिस ने एक अभिनेता को गिरफ्तार किया है जो मसाज पार्लर के आरोप में सेक्‍स रैकेट चलाता था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान अभिनेता सहित 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है और मामले की छानबीन चल रही है। पुलिस का कहना है कि इस मसाज पार्लर में दूसरे राज्‍यों से लड़कियों को लाया जाता था और उनसे देह व्‍यापार करवाया जाता था।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात गोवा पुलिस ने एक मसाज पार्लर पर छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन पांच लोगों में से एक व्‍यक्ति की पहचान सतचित पाटिल के रूप में हुई जो मराठी फिल्‍म अभिनेता है। पुलिस ने पार्लर में छापेमारी के दौरान पांच लड़कियों को भी गिरफ्तार किया जो दार्जिलिंग की रहने वाली हैं और ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थीं। गोवा पुलिस ने बताया कि उसके मुखबिर ने सूचना दी थी कि शहर के पारवोरम स्थित एक मसाज पार्लर में सेक्‍स रैकेट चल रहा है।

सूचना पाकर पुलिस ने कार्रवाई की और छापा मारा। पुलिस ने बताया कि पार्लर मालिक हरिकांत मिश्रा और मराठी एक्टर को इममोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक मराठी एक्टर सतचित अपनी फिल्म 'नो एंट्री' (पूढे धोखा अहे) के प्रीमियर के लिए गोवा आया था। यह फिल्म गुरूवार को पणजी में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर की मौजूदगी में दिखाई जाने वाली थी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में गोवा पुलिस ने पणजी में ही दो पब पर छापा मारकर थाईलैण्ड की 7 लड़कियों को छुड़ाया था। ये लड़कियां वैश्यावृत्ति में लिप्त थी। वहीं कुछ माह पूर्व पुलिस ने गोवा के एक पांच सितारा होटल से मराठी अभिनेत्री को भी जिस्‍म का सौदा करते गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+