अन्ना ने किया पार्टी नहीं बनाने का ऐलान
उन्होंने बताया कि वो एक नई योजना बना रहे हैं जिसके तहत वो देश की युवापीढ़ी से अनुरोध करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा अपने सशक्त मताधिकार का प्रयोग करें जिससे देश को सही और ईमानदार प्रतिनिधि मिल सके। युवाओं का मतदान कम से कम नंबे प्रतिशत तक होना चाहिए।
अन्ना ने कहा कि वो और उनकी टीम सत्ता लोभी नहीं है बल्कि वो केवल एक विकल्प को तौर पर काम करेंगे ताकि वो देश के भ्रष्टाचारियों को एक चुनौती दे सके। देश की जनता को बेहद जागरूक होने की जरूरत है। सभी को विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में सही उम्मीदवारों को चुनना चाहिए ताकि एक स्वच्छ लोकतंत्र तैयार हो। अन्ना ने यह बात महाराष्ट्र चुनावों के मद्देनजर कही। अन्ना ने जो रणनीति बनायी है उसके 6 मुख्यबिंदु है।
1. साफ-सुथरी छवि वाले उम्मीदवार को वोट।
2. राइट टू रिजेक्ट का अधिकार सबको मिलना चाहिए।
3. ग्राम सभाओं में सबको समान अधिकार मिले।
4.सिटीजन चार्टर होना चाहिए।
5.सरकारी काम में देरी बर्दाश्त नहीं।
6.पुलिस को लोकपाल के मातहत लाना।
अन्ना ने आगे कहा कि उनके और उनकी टीम में कोई मतभेद नहीं है। वो टीम अन्ना को भंग नहीं करने जा रहे है। जो लोग ऐसी बात कह रहे हैं वो केवल आंदोलन को भटकाना चाहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications