सैल्यूट मारकर आजम खां के सामने सोफे पर बैठ गया इंस्पेक्टर

मालूम हो नगर विकास मंत्री आजम खां रामपुर हाईवे किनारे स्थित एक एक्सपोर्ट फर्म में आये थे। कार्यक्रम की सूचना पाकर सपा के नेता भी वहां पहुंच गये। लाजमी है कि जब आजम खां पहुंचेंगे तो पुलिस के आला अधिकारी तो आयेंगे ही। असफरों के साथ आजम खां की बैठक चल ही रही थी कि इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह यादव उनके पास पहुंचे और सैल्यूट करने के बाद मंत्री जी के सामने सोफे पर बैठे गये।
इंस्पेक्टर द्वारा ऐसा करने पर आजम खां उखड़ पड़े और आगबबूला हो गये। उन्होंने जब नाराजगी व्यक्त की तो सपा के एक नेता ने इंस्पेक्टर को अपना रिश्तेदार बताते हुए बचाव किया। इस पर कैबिनेट मंत्री और बिगड़ गए और वहां से उठकर चले गए। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया था। अफसर सकते में आ गए। वनइंडिया ने इस संबंध में एसएसपी विजय सिंह मीना से फोन पर बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव को सौंपी गई है। सभी अफसरों से कहा गया है कि वह प्रोटोकाल का खास ख्याल रखें।












Click it and Unblock the Notifications