नग्न अवस्था में बाथरूम में मिला आईटीआई छात्र का शव

ITI student killed in Bakshi Ka Talab in Lucknow
लखनऊ। राजधानी से सटे बक्शी का तालाब (बीकेटी) इलाके में रहने वाले आईटीआई के एक छात्र का शव मंगलवार को उसके कमरे के बाथरूम में खून से लथपथ अवस्था में मिला। पुलिस के अनुसार शव नग्न अवस्था में था तथा नाक पर चोट के गहरे निशान थे। पुलिस के मुताबिक छात्रा की नाक को धारदार हथियार से काटा गया है। पुलिस घटना को हत्या के नजरिए से देख रहे है। अभी तक हत्या के कारणों को पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने घटना की जानकारी छात्र के परिवार वालों को दे दी है। बलिया निवासी किसान ध्रुव सिंह का बेटा 25 वर्षीय बेटा अभिषेक बीकेटी स्थित स्वामी विवेकानंद आईटीआई में द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिवार वालों के अनुसार रविवार की शाम अभिषेक ने फोन पर उनसे बात की थी। इसके बाद परिवार वालों का अभिषेक से सम्पर्क नहीं हो सका।

परिवार वालों का कहना था कि उन्होंने अभिषेक को फोन किया था लेकिन उसका फोन नहीं उठा। इस पर उन्होंने अभिषेक के रूम पार्टनर सुनील को फोन किया। सुनील ने बताया कि उसकी परीक्षा खत्म हो चुकी है और वह बलिया में है।

सुनील द्वारा यह बताए जाने पर कि वह लखनऊ में नहीं है परिवार वालों ने अभिषेक के मकान के पड़ोस में रहने वाले लोगों से फोन पर सम्पर्क साधा। लोगों ने जब कमरे के भीतर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। अभिषेक का शव नग्न अवस्था में बाथरूम में पड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने जब शव को देखा तो पता चला कि अभिषेक की नाक कटी थी और बाथरूम में खून बिखरा था।

पुलिस ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। फिलहाल अभिषेक के घर वाले देर शाम तक लखनऊ नहीं पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि अभिषेक दो साल से जीनत फरहान के घर किराये पर रहता था। आशंका जतायी जा रही है कि अभिषेक की हत्या की गयी है। पुलिस ने अभिषेक का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है। अभिषेक के फोन पर विभिन्न नम्बरों से आयी 86 मिस्ड मिली पुलिस उन नम्बरों की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+