मनमोहन को भ्रष्टाचारी कहने वाला अमेरिकी अखबार नहीं मांगेगा माफी

गौरतलब है कि वॉशिंगटन पोस्ट ने मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए लिखा है कि उनकी पीएम की साख में गिरावट आई है। अखबार ने उनको भ्रष्ट सरकार का मुखिया करार देते हुए कहा था कि सिंह पूरी दुनिया में अच्छी छवी के माने जाते थे, लेकिन अब वे बेअसर शाबित हो रहे हैं। इससे पहले टाइम मैगजीन ने भी प्रधानमंत्री की आलोचना की थी।
अखबार ने कहा कि देश को आधुनिकता और समृद्धि की ओर ले जाने वाले सिंह सबसे खराब प्रधानमंत्री बनने की ओर अग्रसर है। ऐसा बताया जा रहा है कि सिंह की विदेशो में छवी काफी अच्छी थी। अमेरिका सहित अन्य देशों में वह अपनी साफ छवी के कारण जाने जाते थे। अब विदेशी अखबार ही सिहं पर भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगा रहे है।
इससे पहले टाइम मैगजीन ने मनमोहन सिंह को 'अंडरअचिवर' करार दिया था। इससे भी पहले ब्रिटेन के एक अखबार 'द इंडिपेंडेंट ने मनमोहन सिंह का मजाक उड़ाते हुए उनको कांग्रेस अध्यक्ष की कठपुतली करार दिया था। कांग्रेस की नेता और सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा कि ऐसी टिप्पणी का वह सख्त विरोध करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications