प्रधानमंत्री पद के लिये सुषमा स्वराज हैं बाल ठाकरे की पसंद
मुंबई।
भारतीय जनता पार्टी में प्रधानमंत्री पद के दावादारी को लेकर जंग जारी है। लिहाजन नरेन्द्र मोदी विशेष तौर सक्रिय हैं। इस बीच शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे ने प्रधानमंत्री पद के लिये सुषमा स्वराज को सुयोग्य उम्मीदवार कहकर इस दौड़ को एक नया आयाम दे दिया है। बाला साहेब ठाकरे के करीबी एक सांसद ने बताया कि निकट भविष्य में वे सार्वजनिक रूप से सुषमा जी के नाम का अनुमोदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बाला साहेब बहुत जल्द ही इस आशय की मांग को अपने अपने अखबार सामना में उठा सकते हैं। id="toptextpromo">उल्लेखनीय
है कि बीते रविवार को सुषमा स्वराज बाला साहेब के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए विशेष तौर पर मुंबई गई थीं। भाजपा के भीतर यह चर्चा करने वाले भी बहुत हैं कि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी अभी भी प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर नहीं हैं। भाजपा में भावी प्रधानमंत्री के दावेदारों की सूची में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह व राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली के नाम शामिल हैं। मालूम हो कि बाल ठाकरे इन दिनों स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>कुछ
दिनों पहले उनकी स्वास्थय बिगड़ जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों के सघन निगरानी और चेकअप के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को निशाना बनाते हुए बाल ठाकरे ने लिखा था कि बिहार के मुद्दे पर कांग्रेस के नेता बेवजह ज्ञान देते रहते हैं, दिग्विजय सिंह तो बिना पैसे के नाचने वाले नर्तक हैं।











Click it and Unblock the Notifications