राजनेता बनने के लिये इंसान को दबंगई आनी चाहिए: कुमार विश्वास

आपको बता दें कि कुमार विश्वास टीम अन्ना के अहम सदस्य है और लोकपाल बिल की मांग को लेकर जेल भी जा चुके हैं। बीते 26 अगस्त को ही पुलिस ने उन्हें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास का घेराव करते समय गिरफ्तार किया था और फिर दो घंटे बाद रिहा कर दिया गया था। कुमार विश्वास के साथ इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सदस्य अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी थे। राज्यसभा में आज सपा और बसपा सांसद के धक्का मुक्की को कुमार विश्वास ने कलंकित करने वाली हरकत बताया है।
कुमार विश्वास ने कहा है कि जब लोकपाल बिल की मांग को लेकर हम धरना पर थे तो हमारे ही कार्यकर्ता ने सिर्फ इतना कह दिया था कि संसद में चोर और डकैत हैं तो उस समय खासा बवाल हुआ था। कहा जा रहा था कि यह संसद की गरिमा के खिलाफ है। मगर आज जो हुआ वो क्या? आज वो ही माननीय संसद के भीतर संसद को शर्मिंदा कर रहे थे तब कहां थी उनकी गरिमा? मालूम हो कि सपा और बसपा के सांसदों ने आज राज्यसभा को कलंकित करते हुए धक्का मुक्की पर उतारु हो गये। बेल की तरफ बढ़ रहे एसपी के सांसद नरेश अग्रवाल को बसपा सांसद अवतार सिंह ने रोकने की कोशिश की। जिसके बाद दोनो आपस में भिड़ गये और एक दूसरे को धक्का देने लगे। आपको बता दें कि यह मामला उस समय देखने को मिला जब सरकार प्रमोशन में आरक्षण बिल राज्यसभा में पेश करने वाली थी।












Click it and Unblock the Notifications