वर्कप्लेस पर यौन शोषण रोकने वाला बिल लोकसभा में मंजूर

मालूम हो कि जब वर्ष 2010 में इस विधेयक को पेश किया गया था तो उस वक्त केंद्र सरकार ने कहा था कि घरेलू नौकरानियों को इसमें शामिल करना मुश्किल होगा क्योंकि घरों में वे काम करती हैं, जो निजी स्थान हैं। सरकारी आंकडों के अनुसार, देश के महिला कार्यबल में 30 प्रतिशत संख्या घरेलू नौकरानियों की है। विधेयक में किसी भी 10 या इससे अधिक कर्मचारियों वाले संगठन में आंतरिक शिकायत समिति बनाने की बात कही गई है। इसका अनुसरण नहीं करने वाले नियोक्ता पर 50 हजार रूपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। यदि बार-बार इसका उल्लंघन किया जाता है तो जुर्माना राशि बढाई जा सकती है और संगठन का लाइसेंस या पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।
कृष्णा तीरथ ने कहा, "अभी तक यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए संगठित क्षेत्र खास कर सरकारी दफ्तरों में कमेटी बनाई गई थी। असंगठित क्षेत्र में ऐसा नहीं था। अब हमने इसमें संगठित और असंगठित क्षेत्र के साथ-साथ घरेलू काम करने वाली महिलाओं को भी शामिल किया है। इसके दायरे में निजी, गैर सरकारी और व्यवसायिक क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठानों को लिया गया है।" इस प्रस्तावित कानून में घर में काम करने वाली नौकरानी को एक ऐसी महिला के तौर पर परिभाषित किया गया है जिसे नकद राशि या अन्य तरीके से दिए जाने वाले मेहनताने पर घर का काम करने के लिए घर के मालिक ने खुद या किसी एजेंसी के जरिए अस्थायी या स्थायी तौर पर रखा है। लेकिन उसे काम पर रखने वाले परिवार के किसी सदस्य को उत्पीड़न से संरक्षण देना इस कानून की परिधि में नहीं आता।


Click it and Unblock the Notifications
