पदोन्नति में आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी

नई दिल्‍ली। कैबिनेट ने रिजर्वेशन इन प्रमोशन बिल को हरी झंडी दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी नौकरियों में पदोन्‍नति को लेकर अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए आरक्षण के प्रस्‍ताव को मंजूरी दी। इस बिल का सर्वदलीय बैठक में मुलायम सिंह यादव ने विरोध किया था, जबकि मायावती ने इसका समर्थन किया था।

भाजपा ने भी इस बिल का स्‍वागत किया है। सरकार जल्‍द ही इस बिल को संसद में पटल पर रख सकती है। संसद में इस बिल के पास होने के बाद अनुसूचित जाति और जनजाति को प्रमोशन में लाभ मिलेगा। ऐसी आशंका है कि संसद के इसी सत्र में इस बिल को पास किया जा सकता है। इस बिल के पास होने पर सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि सरकार कोयला घोटाले से ध्‍यान हटाने के लिए इस बिल को मं‍जूरी दी है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस बिल का स्‍वागत किया है, और विपक्षी दलों से सदन में इसे पारित कराने का आग्रह किया है। इससे पहले सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति जनजाति के कर्मचारियों को पदोन्‍नति में आरक्षण की मांग को लेकर संसद भवन परिसर में धरना प्रदर्शन हुआ था। मायावती ने इस बिल पर भाजपा से कहा है कि कोयला घोटाले पर उन्‍होंने जो रूख अपनाया है, वो उनका अधिकार है। लेकिन इस बिल का संसद में समर्थन करें ताकि दलितों को उनका हक मिल सके।

गौरतलब है कि इसी साल सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने सरकारी नौकरियों में पदोन्‍नति को लेकर अनुसूचित जाति एंव जनजाति वर्ग के लिए आरक्षण के प्रस्‍ताव को निरस्‍त कर दिया था। कोर्ट के फैसले के बाद बसपा ने सरकारी नौकरियों में एससी और एसटी कर्मचारियों की पदोन्‍नति को लेकर आरक्षण देने के लिए संविधान में संशोधन की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+