टेक ऑफ से पहले ही यूपीए प्लेन क्रैश : मोदी

मोदी ने कहा कि पिछले कई दशकों से यूपीए देश को लूट रही है जिसकी वजह से देश में विकास तो नहीं हुआ लेकिन भ्रष्टाचार और अपराध की दुनिया में उसके कदम बढ़ते ही जारहे है। गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव की याद दिलाते हुए मोदी ने प्रवासी गुजरातियों से डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का आग्रह भी किया।
मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग तीन दिवसीय विश्व गुजराती सम्मेलन ‘चलो गुजरात' के लिए की जिसका आयोजन न्यू जर्सी में किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन एसोसिएशन ऑफ इंडियन अमेरिकन ऑफ नॉर्थ अमेरिका द्वारा किया जा रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में सीएम मोदी लाइवचैट करने वाले भारत के पहले राजनेता बने हैं।












Click it and Unblock the Notifications