गिरफ्तारी देने पहुंचे केजरीवाल, पुलिस ने किया इंकार

Arvind Kejriwal accuse police of harassing
नई दिल्‍ली। गिरफ्तारी देने के लिए टीम अन्‍ना के अहुम सदस्‍य अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण संसद मार्ग पर थाने के अंदर पहुंच चुके है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया, और इसके साथ की आश्‍वासन दिया कि बेवजह उनके कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। केजरीवाल ने दिल्‍ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह बेवजह आंदोलनकारियों को परेशान कर रही है। केजरीवाल के साथ आई भीड़ को देखते हुए संसद मार्ग थाने में भारी तादात में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

बीते 26 अगस्‍त को आंदोलन के दौरान दिल्‍ली पुलिस ने केजरीवाल और उनके साथियों के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज किए थे, और सैकड़ों समर्थकों को भी हिरासत में लिया गया था। केजरीवाल और उनके समर्थक आज इसी का विरोध करने के लिए संसद मार्ग पर स्थित थाने में पहुचे। टीम अन्‍ना में आ रही मतभेद की खबरों पर अन्‍ना हजारे ने कहा कि उनकी टीम में कोई मतभेद नहीं है।

उन्‍होंने कहा कि हमारे टीम के सभी लोग ऐसे ही सक्रिय होकर भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ते रहेंगे। इससे पहले अरविंद केजरीवाल के आंदोलन में किरण बेदी शामिल नहीं हुई थी। किरण बेदी ने कहा था कि केजरीवाल को पीएम के घर का घेराव करना चाहिए, गड़करी का नहीं। जिसके बाद से उन दोनों के बीच चल रहे मतभेद की बाते सामने आ रही थी। हालांकि केजरीवाल की बातों से भी ऐसा लगा कि उनमें मतभेद चल रहा है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि केजरीवाल दो दिन पहले किरण बेदी को मनाने उनके घर गये थे, लेकिन मामले का कोई समाधान नहीं हो पाया।

आज केजरीवाल के गिरफ्तारी अभियान में भी बेदी शामिल नहीं हुई। इसपर बेदी ने ट्वीट किया कि वह आज के अभियान में शामिल नहीं होंगी। उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा कि वो गैरराजनीतिक हैं और हमेशा, आंदोलन, अभियान और मुद्दों के साथ ही रहेंगी। उन्‍होंने लिखा कि मैं आंदोलन में ही बनी रहती हूं और मेरा पूरा धयान उन्‍हीं चीजों में बना रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+