देह व्यापार- छोटे शहरों से लायी जातीं लड़कियां
पणजी/भोपाल। छोटे शहरों से जब लड़कियां गायब हो जाती हैं, तो दो-चार महीने तलाश के बाद पुलिस मामले की फाइल ठंडे बस्ते में डाल देती है और परिजन मायूस होकर घर लौट जाते हैं। गायब होने वाली तमाम लड़कियां ऐसी भी होती हैं, जिन्हें बड़े शहरों में लाकर देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया जाता है।
जी हां ऐसी लड़कियों की गवाह बनती हैं भोपाल के कौहैफिजा इलाके का एक मकान की दीवारें, जिनके बीच लड़कियों से सेक्स का धंधा करवाया जाता है। भोपाल पुलिस ने शनिवार को ही यहां एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, जिसमें 5 युवतियों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया। ये सभी युवतियां अलग-अलग शहरों से लायी गईं लड़कियां हैं, जबकि सभी युवक हाई प्रोफाइल घरों के थे।
यहां पर नेहा सिंह नाम की एक महिला ने किराये पर मकान लेकर यह बिजनेस शुरू किया। वो छोटे शहरों की लड़कियों को बहला फुसला कर यहां लाती थी और बाद में उन्हें इस व्यापार में धकेल देती थी। यहां आने वाले ग्राहकों से नेहा 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपए तक वसूलती थी।
थाईलैंड से आती हैं कॉल गर्ल्स
भोपाल के केस में तो बात सिर्फ भारत तक सीमित है, वहीं अगर गोवा की बात करें तो वहां तो इस व्यापार के लिये थाईलैंड व मलेशिया से कॉलगर्ल्स बुलायी जाती हैं। ऐसे ही बिजनेस में काफी आगे निकल चुके मसाज पार्लर पर शनिवार की शाम पुलिस ने धावा बोला और 7 लड़कियों को गिरफ्तार किया। इन सभी की उम्र 20 से 30 साल की है।
इस पार्लर पर छापा मारने के लिये पुलिस ने एक जाल बिछाया और एक पुलिसवाले को ग्राहक बनाकर भेजा। पार्लर संचालक उसकी बातों में आ गया और सभी लड़कियों का ब्योरा खुद दे बैठा। थोड़ी ही देर बाद उसने अपनी टीम को सूचना दी और देखते ही देखते पुलिस की एक टीम महिला कांस्टेबलों को लेकर मौके पर पहुंच गई। यहां पर एक-एक ग्राहक से 5 से 15 हजार रुपए तक लिये जाते थे।












Click it and Unblock the Notifications