राज ठाकरे ने अब हिन्‍दी चैनलों को दी धमकी

Raj Thackeray
मुंबई। बिहार के लोगों को घुसपैठिया घोषित कर खदेड़ने वाली बात कहने वाले महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने अब हिन्‍दी मीडिया को धमकी दी है। राज ठाकरे ने कहा है कि हिन्‍दी मीडिया उनकी बात को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहा है और वो चैनलों को भी नहीं छोड़ेंगे।

राज ठाकरे ने यह बात तब कही जब बिहार के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने की खबरें मीडिया में आयीं। राज ने कहा कि बिहारियों के लिये उन्‍होंने जो कुछ भी कहा, वो सही कहा। ठाकरे इस मामले में खुद को एकदम सही मानते हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर लोग चाहते हैं तो बिहारियों के खिलाफ वो शिवसेना की तर्ज पर भी बोल सकते हैं।

राज ठाकरे ने कहा कि हिन्‍दी मीडिया अपनी हदों को पार कर उनकी बातों को जरूरत से ज्‍यादा बढ़ा-चढ़ा कर जनता के सामने परोस रहा है। उन्‍होंने कहा, "जरूरत पड़ी तो मीडिया को भी सबक सिखाउंगा। यही नहीं मैं महाराष्‍ट्र में हिन्‍दी चैनलों को बंद करवा दूंगा।"

इस पर ब्रॉडकास्टिंग एसोसिएशन के अध्‍यक्ष एनके सिंह का कहना है कि राज ठाकरे अपनी हदों से परे जा रहे हैं। वो मीडिया को कुछ भी कहें, लेकिन बिहार के लोगों के लिये जो कुछ भी उन्‍होंने कहा है वह पूरी तरह गलत है और देश में शांति व्‍यवस्‍था को भंग कर सकता है। उनके इस बयान के लिये उन्‍हें जेल में डाल देना चाहिये।

एनके सिंह ने कहा कि इस तरह की ओछी राजनीति कर राज ठाकरे अपना आधार कमजोर कर रहे हैं और इससे उन्‍हें नुकसान ही पहुंचेगा, क्‍योंकि उनके इस प्रकार के बयानों से मनसे के बाकी कार्यकर्ता कभी भी उग्र हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+