एलआईसी ने सफलतापूवर्क पूरे किये 56 साल

LIC
नई दिल्‍ली। भारतीय जीवन बीमा निगम ने 1 सितंबर को अपने 56 वर्ष पूरे करते हुए देश के लोगों के लिये नई पॉलिसी लॉन्‍च की है। इस पॉलिसी का नाम है जीवन दीप। पॉलिसी लॉन्‍च करने के साथ-साथ एलआईसी के प्रवक्‍ता ने बताया कि 2011-12 में 357 लाख बीमे किये गये, जो कि बाजार के 80.9 फीसदी हैं।

एलआईसी की इस कामयाबी के पीछे उसकी विश्‍वास्‍नीयता है, यह सब जानते हैं। इस साल कंपनी को इस साल की गईं पॉलिसी से भरे गये पहले प्रीमियम से कुल 81514.49 करोड़ रुपए मिले। वहीं पेंशन और समूह योजनाओं से 38955.06 करोड़ रुपए आये। यह बाजार की कुल 71.36 फीसदी है। यही नहीं 284.12 लाख नये लोगों के जीवन बीमा कंपन द्वारा किया गया। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत यह संख्‍या 94.44 लाख है। 2011-12 में 185.7 लाख लोगों ने अपनी पॉलिसी का क्‍लेम लिया जो कि 66022.82 करोड़ रुपए है।

एलआईसी के अंतर्गत कई नई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनमें जनाश्री बीमा योजना और आम आदमी बीमा योजना काफी प्रचलित हैं। ये दोनों सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत आती हैं। शिक्षा सहयोग योजना के अंतर्गत आपके बच्‍चे मुफ्त स्‍कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं। यह जनाश्री बीमा योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों के बच्‍चों के लिये है।

कॉर्पोरेट सोशल रिस्‍पॉसिबिलिटी के तहत एलआईसी अपने गोल्‍डेन जुबली फाउंडेशन के अंतर्गत देश के कई एनजीओ में 211 परियोजनाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करता है। एलआईसी ने अब तक 27 अवार्ड जीते हैं, जिनमें रीडर डाइजिस्‍ट ट्रस्‍टेड ब्रांड अवार्ड, बिजनेस सुपर ब्रांड, सीएनबीसी आवाज कंज्‍यूमर ट्रस्‍टेड च्‍वाइस अवार्ड, ईटी ब्रांड इक्विटी अवार्ड, गोल्‍डन पीकॉक-इनोवेटिव प्रोडक्‍ट अवार्ड, आउटलुक मनी आवार्ड और सीएनबीसी टीवी 18 अवार्ड प्रमुख हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+