पूर्व केंद्रीय मंत्री काशीराम राना का निधन

राणा एनडीए सरकार में कपड़ा मंत्री थे। राणा के निधन से केशुभाई पटेल को झटका लगा है क्योंकि उन्होंने अपने परिवर्तन दल में राणा को भी शामिल कर रखा था। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया था। वैसे भाजपा में राणा को किनारे कर दिया गया था।
राणा इस समय गुजरात परिवर्तन पार्टी (जीपीपी) के चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। सूत्रों ने बताया कि राणा के बीमार होने की खबर सुनकर केशुभाई पटेल और जीपीपी नेता गोरधन जडाफिया अस्पताल पहुंचे।
उनका पार्थिव शरीर सूरत ले जाया जाएगा, जहां संभवत: आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गुजरात में राणा के निधन से शोक की लहर है। भाजपा के कई नेताओं ने राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राणा सूरत से लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications