दिग्विजय सिंह का कैग पर निशाना, कहा झूठी है रिपोर्ट

उन्होंने कहा कि राजनीतिक महत्वकांक्षाओं के कारण ही राय कांग्रेस पर वार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राय विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाएं। उन्होंने कहा कि मैं कोयला घोटाले पर सुषमा स्वराज से किसी भी वक्त कहीं भी बहस करने के लिए तैयार हूं, लेकिन पहले वे संसद तो चलने दें।
उन्होंने कहा कि विनोद राय झूठा आंकड़ा पेश कर रहे है, जिसका हकीकत से कोई वास्ता ही नहीं हैं। उन्होंने कैग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय बताएं कि उन्होंने यह आकड़ा कहा से जुटाया है। सिंह ने सन 1989 में टीएन चतुर्वेदी ने बोफोर्स तोप को लेकर एक रिपोर्ट पेश की थी, बाद में सेवानिवृत्ति के बाद भाजपा में शामिल हो गये थे। उसके बाद संसद बने और कर्नाटक के राज्यपाल नियुक्त किये गए।
सिंह ने कहा कि जिस रास्ते पर कैग जा रहा है उससे ऐसा लगता है कि टीएच चतुर्वेदी की तरह विनोद राय की राजनीतिक महत्वाकांक्षा है। वह एक झूठा आंकडा दे रहे हैं। उसके द्वारा इकट्ठा किया गया आंकड़ा समझ से बाहर है। कैग रिपोर्ट आने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी वरिष्ठ नेता ने खुलेतौर से विनोद राय पर हमला बोला हो।












Click it and Unblock the Notifications