अखिलेश ने किया यूपी को बेहतरीन सड़कें देने का वादा

Akhilesh Yadav
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब खस्ताहाल सड़कें नहीं दिखेंगी। यह दावा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के मजबूत संजाल से ही विकास की रफ्तार बढ़ाने में आसानी होगी और सूबे के ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा।

फरवरी 2010 में आगरा विकास प्राधिकरण और जेपी गु्रप के बीच आगरा के चारों ओर निजी सार्वजनिक भागीदारी के आधार पर 30 किलोमीटर लम्बी रिंग रोड बनाने का समझौता हुआ था लेकिन योजना में कुछ दिक्कतें होने के कारण यह करार रद्द कर दिया गया। अब इसे नये सिरे पर निविदा आमंत्रित करके बनाया जाएगा, इसके लिये आगरा विकास प्राधिकरण को नोडल एजेंसी बनाया गया है।

सड़कों के विकास के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के सभी क्षेत्रों, वर्गों, गरीबों और कमजोर वर्गों के विकास के लिये कटिबद्ध है। वहीं किसानों के लिए उन्होंने तमाम योजनाएं शुरू करने का भी वादा किया और कहा कि सपा ने चुनावी घोषणापत्र में किसानों से जो वादे किये थे, उसे अवश्य पूरा करेगी। उन्होंने कहा किसानों के हितों की अनदेखी कतई नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस तरह की योजनाओं के विकास के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों के हितों की अनदेखी नहीं हो और उन्हें पूर्ण संरक्षण मिले। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश सरकार किसी भी कीमत पर किसानों के हितों के खिलाफ कोई काम नहीं होने देगी।

अखिलेश यादव का कहना है कि पांच साल में वह प्रदेश में विकास की रफ्तार और बढ़ा देगे, यहां जल्द ही विकास की कई योजनाएं शुरू की जायेंगी। उन्होंने कहा कि सूबे की तरक्की के लिये जिन नीतियों और कार्यक्रमों की जरूरत होगी, उनका निर्धारण जल्द करते हुए उन पर तेजी से अमल किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+