गुजरात: एयरफोर्स के 2 हेलीकॉप्टर टकराए, आठ की मौत

Two IAF choppers crash in gujarat
जामनगर। गुजरात में जामनगर एयरबेस से लगभग 30 किलोमीटर दूरी पर सरमत में भारतीय वायुसेना के दो Mi-17 हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गये, जिसमें आठ लोगों के मौत की खबर आ रही है। यह हादसा दोपहर लगभग 12:25 बजे हुआ। हादसे के कारण की अभी तक कोई पुख्‍ता जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। ऐसा बताया जा रहा है कि मृतकों में सभी अफसर ही हैं।

सूत्रों के अनुसार हादसे के समय मिली जानकारी के वक्‍त दोनों हेलीकॉप्टरों में केवल पॉयलट ही सवार थे। जानकारी के मुताबिक, एयरफोर्स बेस से उड़ान के बाद यह हादसा हुआ है। पायलटों की हालत के बारे में भी अभी पता नहीं चल सका है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दोनों हेलीकॉप्‍टर प्रशिक्षण कार्य में लगे हुए थे। वायुसेना के अधिकारी, पुलिस, और जामनगर नगर निगम का दमकल दल मौके पर मौजूद हैं, और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। दिल्‍ली से वायुसेना के एक प्रवक्‍ता ने बताया कि हादसे के कारणों को जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+