आईएम के 5 सदस्य गिरफ्तार, उनमें एक पत्रकार भी

पुलिस ने चार लोगों को हुबली से गिरफ्तार किया, जबकि एक को बेंगलूरु से। राजधानी में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मुती-उर-रहमान सिद्दीकी के रूप में हुई है, जो एक प्रसिद्ध अंग्रेजी अखबार का पत्रकार है।
पत्रकार को कर्नाटक पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। माना जा रहा है कि इन लोगों का हाथ चिन्ना स्वामी स्टेडियम में हुए डबल धमाकों में भी है, जो 2010 में आईपीएल सेमीफाइनल मैच के ठीक पहले हुए थे। वह मैच बैंगलोर और मुंबई के बीच खेला गया था।
पुलिस पांचों से गहन पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ में पिछले धमाकों से जुड़े सवाल किये जा रहे हैं साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं इन लोगों का कोई आगे का प्लान तो नहीं है।
यही नहीं पुलिस यह भी पुष्टि करने के प्रयास कर रही है कि इनके इंडियन मुजाहिदीन के साथ कितने गहरे संबंध हैं।












Click it and Unblock the Notifications