इस प्रकार बदलेगी मानेसर की तस्‍वीर

Gurgaon-Manesar project got approval
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में हुई नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की राज्य स्तरीय समिति की बैठक में गुडग़ांव-मानेसर अर्बन काम्‍प्‍लेक्स वर्ष 2031 तक की विकास योजना के प्रारूप को स्वीकृति प्रदान की, जिसके अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा स्थापित किए जाने वाले विश्वविद्यालय के लिए गुड़गांव में 215 हैक्टेयर क्षेत्र अगल से रखा गया है।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2031 तक 42.35 लाख लोगों की अनुमानित जनसंख्या के लिए गुडग़ांव-मानेसर की विकास योजना का प्रारूप तैयार किया गया है। योजना के अनुसार कुण्डली-मानेसर-पलवल एक्सप्रैस वे की पश्चिमी ओर स्थित लगभग 1179 हैक्टेयर भूमि काभूमि उपयोग औद्योगिक से परिवर्तित करके कृषि क्षेत्र में किया गया है। इसके साथ ही कैबिनेट सब-कमेटी ऑन इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्णय के अनुसार भूमि उपयोग की अनुमति (सीएलयू) या लाइसैंस में किसी भी परिवर्तंन पर निषेध होगा।

बैठक में बताया गया कि इस योजना के तहत 7 नये आवासीय सैक्टर, 3 लघु वाणिज्य बेल्ट तथा दो औद्योगिक सैक्टर स्थापित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, इस योजना के अन्तर्गत सार्वजनिक और अर्ध- सार्वजनिक और ओपन स्पेस जोन भी निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री को बताया गया कि विश्वविद्यालय, सैक्टर 68 मे स्थापित होगा, जहां पर इस कार्य के लिए 215 हैक्टेयर भूमि निर्धारित की गई है। इसी प्रकार, इस सैक्टर में एलआईजी और एम आई जी जनसंख्या को सस्ते आवास प्रदान करने के लिए 1125 व्यक्ति प्रति हैक्टयेर की सघनता के साथ लगभग 50 हैक्टेयर भूमि को शामिल किया गया है।

डेयरी फार्मिंग और गौशाला के लिए गांव धनकोट के निकट 50 हैक्टेयर क्षेत्र आरक्षित किया गया है, जिसमें शहर की सभी वर्तमान डेयरियों को शिफ्ट किया जाएगा। सोहना सड़क से राष्टरीय राजमार्ग-8 तक सैक्टर 63-ए और 67-ए की परिधीय सड़क का विस्तार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, वर्तमान सोहना-गुडग़ांव सड़क को सड़क के दोनों तरफ 50 मीटर चौड़ी हरित पट्टïी के साथ 60 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।

सैक्टर 53 और सैक्टर 54 की सैक्टर विभाजित करने वाली सड़क के साथ सैक्टर 54 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की अधिगृहित भूमि को जोडऩे हेतु 60 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। कृषि क्षेत्र में इस सड़क का गुडग़ांव-फरीदाबाद तक विस्तार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, वर्तमान गुडग़ांव-फर्रूखनगर अनुसूचित सड़क वाया वजीरपुर और गुडग़ांव-बादली-बहादुरगढ़ अनुसूचित सड़क वाया चंदू बुढेड़ा को सड़क के दोनों तरफ 30 मीटर हरित पट्टी के साथ 75 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। हुड्डा ने कहा कि पानी की रीसाइकलिंग के लिए एक मकैनिजम स्थापित करने की नितांत आवश्यकता है, क्योंकि इसे निर्माण कार्यों के लिए उपयोग किया जा सकता है। इस पर सम्बन्धित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि इस उद्देश्य के लिए गुडग़ांव में मलशोधन संयंत्रों की स्थापना की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+