अब अमेठी में भी आयेगी 24 घंटे बिजली

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन ने इन आदेशों की पुष्टि की है।
सूत्रों के अनुसार मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही के पहले ही सोनिया गांधी अखिलेश यादव के पास गयी और रायबरेली में बिजली की समस्या पर ठोस कदम उठाने के लिए कहा, सोनिया के अनुसार बिजली की किल्लत के कारण रायबरेली में किसान और उद्योग दोनों ही प्रभावित हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश द्वारा दिये गये आदेश बुधवार सुबह से प्रभावित होंगे।
इसके साथ ही अब रायबरेली और अमेठी उन क्षेत्रों में शामिल हो गये हैं, जहां 24 घण्टे बिजली आती है।
ये जिले मैनपुरी ( यहां से मुलायम सिंह यादव सांसद हैं), कन्नौज ( यहां से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पहली बार सांसद हैं), रामपुर (यहां से शहरी विकास मंत्री आजम खां विधानसभा सदस्य है), इटावा (जो कि यादव परिवार का घरेलू जिला है।)












Click it and Unblock the Notifications