दिल्‍ली, एनसीआर में भयंकर बारिश से हाल बेहाल

Heavy rains in Delhi, NCR traffic slow
नई दिल्‍ली। इन दिनों राजधानी दिल्‍ली और एनसीआर में जमकर बारिश हो रही है। बारिश का दौर बुधवार से ही जारी है। भारी बारिश के चलते जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया है, जिसके कारण ट्रैफिक बेहद ही धीमा पड़ गया है। दिल्‍ली के कई इलाकों में भारी जलभराव के कारण लोगों का घर से निकलना दुस्‍वार हो गया है। दिल्‍ली के महरौली-बदरपुर रोड और सैदुलाबाद गांव में काफी पानी जमा हो गया है।

मोताबाग इलाके में कई गाडि़यां पानी में डूबी दिख रही है। लगातार हो रही इस बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्‍तर 204.70 मीटर है। मौजूदा जलस्‍तर और खतरे के निशान में केवल 13 सेंटीमीटर का अंतर बताया जा रहा है। दिल्‍ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में भी भारी जल भराव से लोगों की दिक्‍कतें बढ़ गयी है।

एनसीआर और दिल्‍ली में कई जगह सड़कों पर इतना पानी भर गया है कि सड़के दिखाई नहीं दे रही है, जिसके कारण गाडि़यां फंस जा रही है। दिल्‍ली और एनसीआर का हाल इस समय बेहाल चल रहा है। रिंग रोड हो या मोतीबाग हलाका हर जगह भारी बारिश से लोगों का जीवन अस्‍त व्‍यस्‍त हो गया है। जलभराव से लगने वाले जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।

मौसम विभाग ने बताया था कि मंगलवार को राजधानी और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश होनी की आशंका है। ऐसा बताया गया है कि अभी बारिश का दौर थमने वाला नहीं है। सोमवार शाम से लेकर मंगलवार तक राजधानी में 43.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। राजधानी का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से कम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+