चौहान को घेरने भोपाल पहुंचे केजरीवाल, सुरक्षा कड़ी

Arvind Kejriwal reached Bhopal
नयी दिल्‍ली। देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई लडने वाले अन्‍ना हजारे के प्रमुख सहयोगी अरविंद केजरीवाल आज दोपहर अपने कुछ सहयोगियों के साथ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच गए। केजरीवाल स्टेशन से इंडिया अगेंस्ट कॅरप्शन के बैनर तले यहां एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए सीधे न्यू मार्केट स्थित समन्वय भवन रवाना हो गए। उधर केजरीवाल की यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने मुख्यमंत्री निवास के आसपास बैठक स्थल और स्टेशन आदि पर सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए हैं। मुख्यमंत्री निवास के आसपास भी सुरक्षा को कडा कर दिया गया है।

केजरीवाल को नेतृत्व में पहले मुख्यमंत्री निवास के पास धरना, प्रदर्शन करने की घोषणा की गयी थी लेकिन कल रात इंडिया अगेंस्ट करप्शन की ओर से एक विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि अब केजरीवाल मुख्यमंत्री निवास का घेराव नहीं करेंगे, क्योंकि हाल ही में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया है। हालाकि पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और उसने मुख्यमंत्री निवास और बैठक स्थल के आसपास सुरक्षा के मजबूत प्रबंध किए हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने आज पत्रकारों से कहा कि वह उन सभी लोगों के साथ हैं, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई लडेंगे।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी सवाल पूछना चाहिए क्योंकि उनके मंत्रिमंडल के लगभग एक दर्जन सदस्यों के खिलाफ लोकायुक्त में भ्रष्टाचार संबंधी मामले दर्ज हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आपको बताते चलें कि इससे पहले रविवार को केजरीवाल ने दिल्‍ली में प्रधानमंत्री के घर का घेराव किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+