बुरी तरह बिखर गई है हमारी टीम, अन्‍ना आयें और संभालें: बेदी

Very confident we will win Kiran Bedi back: Arvind Kejriwal
बैंगलोर। टीम अन्‍ना की अहम सदस्‍य किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल से अपने किसी भी तरह के मतभेद और मनमुटाव की बात से इंकार किया है लेकिन कहा कि टीम अन्‍ना बुरी तरह से बिखर चुकी है और इसे संभालने के लिये खुद अन्‍न हजारे को आना चाहिए। किरण बेदी ने कहा कि मेरी साफ कहना है कि हमे सिर्फ एक पार्टी पर ध्‍यान केंद्रित करना चाहिए जो सत्‍ता में हो।

इसके बाद दूसरी पार्टियों के खिलाफ जाना चाहिए लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ये महज ये महज मतभिन्नता है जो अरविंद केजरीवाल के अपनी पार्टी का ऐलान करने के बाद ठीक हो जाएंगे क्योंकि ये साफ हो जाएगा कि कौन किस तरफ जा रहा है।

कोयला आवंटन घोटाले पर किरण बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री को इसकी जिम्‍मेदारी लेनी चाहिए और तत्‍काल प्रभाव से इस्‍तीफा सौंप देनी चाहिए। बेदी ने कहा कि हमने अनशन के वक्त भी मांग की थी की एसआईटी गठित हो लेकिन तब कोई पार्टी हमारे साथ नहीं थी। गौरतलब है कि केजरीवाल ने रविवार को पीएम, सोनिया और गडकरी के घर का घेराव किया था। इससे किरण बेदी सहमत नहीं थीं। उन्होंने कहा था कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी के घर के घेराव की जरूरत नहीं है। लेकिन अरविंद का कहना है कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों एक जैसी हैं।

इस मतभेद पर अन्ना ने भी साफ कर दिया था कि वो किरण से पूछेंगे कि आखिर वो घेराव में शामिल क्यों नहीं हुईं? वहीं गडकरी के घर का घेराव करने से मना करने पर किरण बेदी और भाजपा की नजदीकियों की सवाल भी उठने लगे थे। आपको बता दें कि रविवार को अरविंद केजरीवाल का घेराव सफल रहा और वो अब एक नेता के विकल्‍प में सामने आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+