मोदी की पीएम को सलाह- गुजरात की तर्ज पर करें देश का विकास

अभी हाल ही में मोदी के विकास कार्यक्रमों की एक और अंतरराष्ट्रीय संस्था ने तारीफ की है। स्टॉकहोम इंटरनैशनल वॉटर इंस्टिट्यूट (एसआईडब्ल्यूआई) ने गुजरात सरकार की ज्योतिग्राम योजना की प्रशंसा की है। यह योजना 2003 में शुरू की गई थी और इसका उद्देश्य हर गांवों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराना है।
स्टॉकहोम में 26 से 31 अगस्त तक 2012 वर्ल्ड वॉटर वीक चल रहा है, और संस्था द्वारा जारी इस रिपोर्ट को इनपुट के तौर पर जारी किया गया है। इस रिपेार्ट में ज्योतिग्राम योजना की उपलब्धियों को जिक्र किया गया है। इसके अलावा पानी की कमी के कारण अनाज उत्पादन और 2050 तक दुनिया में होने वाले असर के बारे में बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले समय में पानी की समस्या के कारण अनाज की पैदावार पर खासा असर पड़ेगा।
ज्योतिग्राम योजना पर उन्होंने कहा कि पहले गुजरात के ग्रामीण इलाकों में बिजली की किल्लत रहा करती थी, लेकिन अब हालात बदल चुके है। इस योजना से गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों को पूरी तरह बिजली की सुविधा मिल रही है। गावों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications