कुछ कांग्रेसी ही मनमोहन सिंह को हटाना चाहते हैं: मोहन सिंह
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। संसद की कार्यवाही के दौरान यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी खुद अपनी सीट से उठकर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंची और रायबरेली के लिये बिजली की मांग की तो वहीं दूसरी तरफ सपा नेता मोहन सिंह के एक बयान ने भयंकर करंट दे दिया। मोहन सिंह ने कोल ब्लॉक आवंटन पर एक बयान देकर सबको चौका दिया। मोहन सिंह ने कहा कि हालिया मुद्दे पर कांग्रेस के कुछ नेता मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री पद से हटाना चाहते हैं। सपा प्रवक्ता मोहन सिंह ने कहा कि ये कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही कुछ नेता नहीं चाहते कि मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री पद पर बने रहें। वहीं उन्होंने कहा कि कुछ कांग्रेसी सदस्य यह भी चाहते हैं कि गांधी परिवार के युवराज राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद को संभालें। id="toptextpromo">मोहन
सिंह ने कहा कि कोल आवंटन मामले पर कुछ कांग्रेसी प्रधानमंत्री बदलना चाहते हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस बयान के काफी मायने हैं क्योंकि यह बयान संसद में सोनिया गांधी और मुलायम सिंह की बातचीत के बाद दिया गया है। आपको बताते चलें कि आज लोकसभा 11 बजे शुरु होने वाली थी तभी सोनिया गांधी अपनी सीट से उठकर आईं और मुलायम सिंह के बगल में बैठकर उनसे बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने बीजेपी जो दोनों सदनों में हंगामा कर रही है उस पर मुलायम का मन जानना चाहा। मुलायम का यही जवाब था कि संसद इस तरह से ठप नहीं होनी चाहिए, ये गैरवाजिब है। इसके बाद सोनिया ने उनका शुक्रिया कहा और वापस अपनी सीट पर आ गईं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इसी
बीच मोहन सिंह का बयान आया और अब इसपर सवाल उठ रहे हैं कि क्या सपा कांग्रेस से अपने दूरी बनाए रखना चाहती है। कांग्रेस प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी ने हमला बोलते हुए कहा है कि मोहन सिंह का यह बयान सरासर गलत है। वहीं इससे पहले मोहन सिंह जैसा बयान बीजेपी की ओर से भी आया था। भाजपा ने कहा था कि कांग्रेस चाहे तो 'एकै साधे दोऊ सधे' की राह अपना सकती है। राहुल को प्रधानमंत्री बना दे, उसकी मुराद भी पूरी हो जाए, हम भी चुप हो जाएंगे।











Click it and Unblock the Notifications