मुलायम हर हाल में फतह करना चाहते हैं मिशन 2014

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में किला फतह करने के बाद सपा की नजर अब लोकसभा चुनाव पर है। कई बार कार्यकर्ताओं को लक्ष्य पर नजर रखने की नसीहत देने के बाद एक बार फिर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने दोहराया कि मिशन 2012 की सफलता के लिये अभी से अपने अपने जिलों में जनता के बीच जाकर रहें और उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें।

मुलायम ने जिले स्तर पर सपा को और मजबूत करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि लखनऊ दौड़ लगाने के बजाए जिले के अधिकारियों से स पर्क करें। उनके जो काम करने योग्य होंगे, वह अवश्य होंगे। उन्होंने कहा कि सारे देश में समाजवादी पार्टी की राजनीतिक क्षेत्र में इज्जत बढ़ी है।

प्रदेश में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार पहली बार बनी है, इसके पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का विश्वास रहा है। कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई करते हुए कि अन्य बड़े प्रदेशों में मिली जुली सरकारें चल रही हैं जबकि उत्तर प्रदेश में सपा की अकेले बहुमत की सरकार बनी है। श्री यादव ने सलाह दी कि जन समस्याओं को लेकर जिले के पदाधिकारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलें। समाजवादी पार्टी की सरकार है तो उनकी बात अवश्य सुनी जायेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से संक्षेप में वार्ता करें और यह आग्रह कर लें कि जो करने लायक हों वे काम करने में देर न हो।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पार्टी के चुनाव घोषणापत्र में किये गये वायदों को पूरा करेगी। सरकार ने कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता और छात्र संघ बहाली आदि की दिशा में काम शुरू कर दिया है। वहीं किसानों के हितों के लिए भी सपा द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को तमाम सुविधाएं दी जा रही है। जनता के सभी वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएं पूरी की जायेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+