18 साल की लड़की भगानेवाले को मिले 36 जूतें

18 year old girl trapper got 36 shoes
दिल्ली (ब्यूरो)। 18 साल की उम्र की लड़की को फांसने वाले अधेड़ को पंचायत में 36 जूते खाने पड़े। बागपत के एक गांव में पंचों के फरमान के बाद भरी पंचायत में यह सजा दी गई। बागपत के दोघट इलाके के गांव भगवानपुर नांगल गांव में पंचायत बैठी। वजह यह थी कि गांव का 43 साल का एक रंगीला व्यक्ति 18 साल की युवती को लेकर भाग गया था। इसी मुद्दे पर 36 बिरादरियों की पंचायत में उसे न केवल सभी बिरादरियों की ओर से एक-एक कर 36 जूते मारने की सजा सुनाई गई। पंचों ने फैसला किया कि यह फैसला तुरंत लागू किया जाए।

इस शख्स ने 22 अगस्त को गांव की युवती को लेकर भाग गया था। मोबाइल फोन पर उससे बात की गई तो उसने अपनी लोकेशन कांधला रेलवे स्टेशन की बताई। गांव के लोगों ने वहां पहुंचकर उसे युवती के साथ पकड़ लिया। दोनों को गांव लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में वह धोखा दे कर भाग गया। इसके बाद जब कल अपने घर पहुंचा, तो उसे फिर से पकड़ लिया गया। इस मामले को लेकर गांव के प्रमुख लोगों ने 36 बिरादरियों की पंचायत बुला ली।

पचायत में ज्यादातर लोगों का मत था कि उसका मुंह काला किया जाए और उसे गधे पर बिठाकर गांव में घूमाया जाए। लेकिन पंचायत ने उसे सभी बिरादरियों की ओर से एक-एक जूता मारने का फैसला सुनाया। इस पर उसे 36 जूते मारे गए। 36 जूते खा कर उसका बुरा हाल हो गया था। हालांकि बेशर्मी का यह हाल है इस सबके बावजूद वह गांव में रह रहा है। गांव के प्रधान सहदेव के मुताबिक उसने पंचायत में अपनी गलती मान ली। इस पर उसे पंचायत ने दंड देकर छोड़ दिया। पंचों ने युवती को कोई सजा नहीं दी। यह मान लिया गया कि लड़की कम उम्र की थी इसलिए उसने उसे बहका लिया। हालांकि युवती ने कहा कि इस दौरान इस सख्स ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए हैं। उसे गर्भवती होने का खतरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+