कोयला घोटाले पर जेटली ने निकाली चिदंबरम के तर्क की हवा

UPA misguiding people on coalgate: BJP
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। कोल ब्‍लाक आवंटन पर कैग की रिपोर्ट का समर्थन करते हुए भाजपा ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अरूण जेटली ने कहा कि यूपीए सरकार ने जो अपनी नीति बनाई है वो लोगों को गुमराह करने की है। सच तो यह है कि सरकार को कोल आवंटन से सही नीति नहीं अपनाने से 1.86 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जेटली ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्‍बल ने भी 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में कैग के रिपोर्ट को नकार दिया था और शून्‍य नुकसान होने की बात कही थी।

हालांकि जब इस मामले में गंभीर रूप ले लिया तो सिब्‍बल अपने बयान से पीछे हट गये थे। ऐसे में साफ लगता है कि चिदंबरम साहब ने सिब्बल के अनुभव से कोई सबक नहीं सीखा है। चिदंबरम के तर्कों का जवाब देते हुए अरुण जेटली ने कहा कि वित्त मंत्री पी चिदंबरम कुर्तकों के जरिए गलत को सही ठहरा रहे हैं और जनता को गुमराह करने की असफल कोशिश कर रहे हैं। हमलावर लहजे में जेटली ने कहा कि सस्ते दाम पर खदान देने के बाद उस पर हक कंपनी का होता है। जिन कंपनियों को खदान आवंटित किए गए उनके शेयरों की कीमत अचानक बढ़ गई। खदान का हक देने के साथ ही सरकार ने अवसर भी खो दिया। ऐसे तर्क देकर सरकार संसद को गुमराह करनी चाहती है। जेटली ने कहा कि 2जी मामले में चिदंबरम साहब ने जो तर्क दिया है वो समझ से परे है।

मालूम हो कि शुक्रवार को कोल ब्लॉक आवंटन में कथित घोटाले को लेकर वित्त मंत्री पी चिदंबरम के नेतृत्व में सरकार के तीन मंत्रियों ने कोल ब्लॉक आवंटन पर कैग की रिपोर्ट की जमकर धज्जियां उड़ाईं। चिदंबरम ने कहा कि जब आवंटित कोल ब्लॉक में खनन ही नहीं हुआ और कोयला बिका नहीं तो फिर नुकसान किस बात का। कोयले पर कठघरे में खड़ी सरकार का बचाव करते हुए चिदंबरम ने कैग की नुकसान आकलन की नीति को ही दोषपूर्ण बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+