नरेंद्र मोदी ने सरकार के विरोध में किया ट्विटर एकाउंट ब्‍लैक

Narendra Modi goes 'black' on Twitter
नई दिल्‍ली। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ऐसे पहले सीएम है जो रीयल और वर्चुअल दोनों दुनिया में सक्रिय रहते हैं। सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी काफी लोकप्रिय है। मोदी ने सुरक्षा और घृणा फैलाने से रोकने के नाम पर केंद्र सरकार द्वारा वेबसाइट ट्विटर के कई खाते बंद करने के फैसले की कड़ी आलोचना की है। इसके विरोध में मोदी ने काली तस्‍वीर लगा रखी है।

ट्विटर पर मोदी के 8 लाख 73 हजार से अधिक फालोवर हैं, और मोदी नियमित तौर से दिन में कई बार ट्वीट करते रहते है। सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए उन्‍होंने ट्वीटर पर लिखा है कि मैं एक आम आदमी की तरह सरकार के ट्वीटर एकाउंट बंद किये जाने के फैसले के विरोध में अपने आप को शामिल करता हूं। उन्‍होंने लिखा कि विरोध स्‍वरूप अपना डिस्‍प्‍ले पिक्‍चर बदल रहा हूं। उन्‍होंने अपनी प्रोफाइल पर काली छाया लगा रखी है।

उन्‍होंने लिखा था कि मैं अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ भारत सरकार की कार्रवाई के विरोध में शामिल हो रहा हूं। उन्‍होंने गुजरात के एक कवि की एक पंक्ति भी लिखी है 'सबको सन्‍मति दे भगवान'। महात्‍मा गांधी के परपोते तथा सामाजिक कार्यकर्ता व स्‍तंभकार तुषार गांधी ने लिखा कि सरकार सोशल वेबसाइट पर सरकार के अभिव्यक्ति की आजादी नहीं दे रही है, और विपक्ष उनको संसद में बोलने नहीं दे रहा है।

उन्‍होंने कहा कि मैं भारत सरकार को ऐसे ट्वीट्स की एक सूची भेज रहा हूं, जिन्‍हें मैं अपने टाइम लाइन से ब्‍लॉक करना चाहता हूं। यदि से प्रधानमंत्री को सुरक्षित कर सकते हैं, तो मुझे क्‍यों नहीं कर सकते?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+