47 हजार डॉलर कमाने वाली को सच्चे प्यार की तलाश

बैनर पर लिखा है कि अमीर, सुंदर, विदेश में लौटी, युवती के पास एक आलीशान बंगला है, वेंज कार , और सालाना आय 47100 डॉलर है को एक ऐसे पुरूष की तलाश है जो उसे सच्च प्यार करें। इस बैनर को लेकर युवती के तीन बॉडीगार्ड शहर के चौराहे पर खड़े हैं।
ग्लोबल टाइम्स ने वूहान मार्निवा न्यूज के हवाले से बताया कि लाल रंग की खूबसूरत कपड़ों से सजी एजी ने बताया कि वह अभी हॉल ही में कनाडा से अपनी पढ़ाई पूरी करके आई है, और इस समय अच्छा पैसा कमा रही है। एजी का कहना है कि मेरे पास सब कुछ है। मेरे पास आलीशान बंगला, बड़ी गाड़ी, बैंक में ज्यादा पैसा है लेकिन मेरे जीवन में सच्चे प्यार की कमी है।
सच्चे साथी की तलाश में अपने इस कदम को उन्होंने एक दम सही ठहराया है। उसने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि मेरे सच्चा प्यार भी अमीर हो। उसने कहा कि मुझे तो बस एक प्यार चाहिए जो हमको सबसे बेहतर समझ सके।












Click it and Unblock the Notifications