नेशनल शूटर नितेश अब बन गया है कार लूटेरा

नितेश के बताए गए जगह से पुलिस ने दो लूट के वाहन भी बरामद किए हैं। बागपत रोड स्थित जगदीश धर्मकांटे के पास टीपीनगर एसओ पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सुभारती मेडिकल कालेज के सामने डॉ. धनंजय बंसल से लूटी गई कार को देख लिया। पुलिस ने रोकने का संकेत दिया लेकिन कार नहीं रुकी। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। कार में बागपत का रहनेवाल और नेशनल शूटर नितेश तोमर था। नितेश तीन भाइयों में सबसे छोटा है।
नितेश के पिता बाबूराम गाजियाबाद के बाबूगढ़ छावनी में पुलिस विभाग में सिपाही हैं। पुलिस के मुताबिक नितेश ने सुभारती मेडिकल कॉलेज के डॉ. धनंजय बंसल से पिस्टल के बल पर लूटी गई कार, दिल्ली में हुई चोरी की पल्सर मिली है। घरवालों ने अच्छी शिक्षा देने के लिए बचपन से ही महंगे स्कूल में पढ़ाया। 12 करने के बाद वह गलत संगत में फंस गया। नितेश काफी दिनों तक अपने ममेरे भाई गौरव के साथ दिल्ली में रह रहा था। कुछ दिन पहले गौरव 25 लाख रुपये की लूट में दिल्ली पकड़ा गया था। यह लूट देहरादून में हुई थी। नितेश नेशनल राइफल शूटिंग में यूपी का प्रतिनिधित्व कर सिल्वर मेडल जीत चुका है।












Click it and Unblock the Notifications