सोनिया ने कहा, भाजपा का जवाब दें कांग्रेसी सांसद

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने सांसदों से कहा है कि अब रक्षात्मक होने की जरूरत है। भाजपा का रूख हमारे प्रति सख्त है और हमे भी अपना रूख सख्त करना होगा। उधर भाजपा भी सरकार को घेरने का विचार बना रही है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की मांग को दोहराते हुए लोकसभा और राज्यसभा में गुरूवार को भी जमकर हंगामा हुआ।
हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पहले 12 बजे, फिर 2 बजे तब और अंत में पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में जैसे की प्रश्नकाल शुरू हुआ भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल दलों ने अध्यक्ष मीरा कुमार के सामने आकर प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग करने लगे। भाजपा, शिवसेना, जदयू, अकाली दल, और कुछ अन्य पार्टियां प्रधानमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाने लगे।
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार इस्तीफे की मांग कर रहे सदस्यों से शांत होने और अपने सीट पर जाने की मांग करती रही थी, लेकिन उत्तेजित सदस्यों इस्तीफें की मांग पर अड़ी हुई थी। और राज्यसभा सभापति हामिद अंसारी ने जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की भाजपा के नेतृत्व वाले विपक्षी दलों के सदस्य अपने सीट से खड़े हो गये और कोयले घोटाले पर मनमोहन सिंह को जिम्मेदार ठहराया और उनके इस्तीफें की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications