लौटते ही मॉनसून ने खत्म कर दिया सूखा
दिल्ली
(ब्यूरो)। पूरे देश में सूखे का हाहाकार मच गया था। हर जगह सूखे की बात होती थी। जैसे लग रहा था कि देश भीषण संकट में फंस गया है। लेकिन जाते-जाते मॉनसून इस कदर मेहरबान हुआ है कि सूखे का नामोनिशान मिट गया। पिछले एक सप्ताह में उत्तर भारत में जो बारिश हुई है उससे मात्र 16 बारिश ही कम रह गई है। अगर यही हाल रहा तो मॉनसून सामान्य से बेहतर बारिश कर के जुदा होगा। मध्य भारत में तो बारिश की कमी महज दस फीसदी रह गई है। id="toptextpromo">उत्तर
भारत के कृषि प्रधान इलाकों में मॉनसून की सक्रियता का असर शेयर बाजर पर दिखने लगा है। तेजी बनी हुई है ब्रोकरों के मुताबिक, उत्तरी भारत के कृषि प्रधान इलाकों में कई दिनों से हो रही अच्छी बारिश के चलते देश में सूखे का असर कम होता दिख रहा है। हकीकत तो यह है सूखा का असर खत्म हो चुका है। सरकार ने बस अब तक औपचारिक रुप से इसकी घोषणा नहीं की है। हालांकि यह पहली बार है जब सूखे की घोषणा के बाद मॉनसून ने ऐसा पलटा खाया कि हर कोई चक्कर में पड़ गया है। जयपुर में ऐसी बारिश हो रही है कि लोग हैरत में पड़ गए हैं। हरियाणा, दिल्ली सहित उत्तर भारत के ज्यादातर भागों में भी पिछले दो दिनों से जमकर बारिश हो रही है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मौसम
विभाग ने फिलहाल आने वाले दिनों में और जबरदस्त बारिश की उम्मीद जताई है। दिल्ली में इस मौसम की सबसे जोरदार बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को राजधानी में चार सेमी बारिश हुई है जो इस मौसम की सर्वाधिक बारिश है। गुरुवार को भी अच्छी बारिश की संभावना है। जून अंत से मॉनसून की शुरुआत के बाद से अभी तक दिल्ली में कुल 244.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यह सामान्य से 47 प्रतिशत कम है। लेकिन दो दिनों की बारिश ने काफी हद तक कमी पूरी कर दी है। दिल्ली में मॉनसून 20 सितम्बर तक बने रहने की उम्मीद है। यह देखते हुए लगता है कि दिल्ली में बारिश का मामला इस बार कम नहीं रहेगा।











Click it and Unblock the Notifications