राजस्‍थान में बारिश से 20 मौतें, 20 हजार लोग बेघर

rain
जयपुर। पिछले कुछ दिनों से राजस्‍थान के कई जिलों में भयानक बारिश ने अपना कहर बरपा रखा है। जयपुर सहित कई इलाकों में मंगलवार आधी रात से शुरू हुई भयानक बारिश ने लगभग 20 लोगों की जान ले ली, और 20 हजार लोगों को घर से बेघर कर दिया। प्रशासन द्वारा उन्‍हें सुरक्षित स्‍थान पर पहुंचाया गया है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को डेढ़ लाख रूपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

राजस्‍थान के कुछ जिलों में भारी बारिश के कारण स्‍कूलों-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। अगले 48 घंटे में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जिसको देखते हुए सेना और प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। इस बारिश ने पिछले 54 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। भारी बारिश को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत को फोन मिलाकर बारिश का जायजा लिया था।

बारिश से जयपुर की स्थिति इतनी ज्‍यादा खराब हो गई थी कि यहां 100 से ज्‍यादा कालोनियां डूब गई, और सैंकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। आलम यह था कि टीवी, फ्रिज गलियों में बह रहे थे और लोग छतों पर बैठे हुए हैं। बारिश रात 11 बजे से लेकर सुबह 8:30 तक होती रही। जयपुर में 300 और जयपुर सिंचाई क्षेत्र में 147 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+