बालकृष्‍ण पर कालेधन को वैध बनाने का केस दर्ज, गिरफ्तारी संभव

Balkrishna booked in money laundering case, may be arrested
नई दिल्‍ली। कालाधन, भ्रष्‍टाचार और लोकपाल के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के बाद योग गुरू बाबा रामदेव के सहयोगियों पर प्रशासन का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बाबा के प्रमुख सहयोगी बालकृष्‍ण पर प्रवर्तन निदेशालय ने (मनी लॉन्ड्रिंग) कालेधन को वैध बनाने की कोशीश का केस दर्ज किया है। ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि ईडी को संदेह है कि बाबा के कई ट्रस्‍टों की देखभाल करने वाले बालकृष्‍ण ने फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश में कालाधन जमा किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) की धारा 4 के तहत उनपर मामला दर्ज किया गया है। ऐसी भी आशंका है कि बालकृष्‍ण की विदेशों में की गई लेन-देन की जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले बाबा के सहयोगी बालकृष्‍ण को फर्जी पासपोर्ट और दस्‍तावेज मामले में उनको गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उनको कई दिन जेल में ही गुजारना पड़ा था। वह -फर्जी दस्‍तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के मामले में न्‍यायिक हिरासत में थे। सीबीआई ने बालकृष्‍ण पर आरोप लगाया था कि उन्‍होंने फर्जी शैक्षणिक दस्‍तावेज के आधार पर भारतीय पासपोर्ट हासिल किया था।

बालकृष्‍ण को उत्‍तराखंड की पतंजलि योगपीठ से 20 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। उनपर भारतीय पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12, 420, 120-बी, धारा 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद 16 अगस्‍त को उत्‍तराखंड अदालत ने बालकृष्‍ण को जमानत दे दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+