खतरनाक हवाईअड्डों में मैडीरा एयरपोर्ट

पुर्तगाल के एक पहाड़ पर स्थित मैडीरा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण किये जाने के वक्‍त इसके रनवे की लंबाई 5000 फुट थी। उस दौरान कई विमान लैंड करते वक्‍त व उड़ान भरते वक्‍त पहाडि़यों से टकराये। इसे देखते हुए रनवे की लंबाई बढ़ाकर 9000 फुट कर दी गई, लेकिन यह विस्‍तार खंभों पर किया गया।

Madeira International Airport

इस एयरपोर्ट का आधा रनवे करीब 200 खंभों पर स्थित है। यह दुनिया के सबसे खतरनाक हवाई अड्डों में से एक माना जाता है। पहले इसका नाम सैंटा कैटरीना एयरपोर्ट था, बाद में यहां से 13 किलोमीटर दूर सैंटा क्रूज़ में सैंटा कैटरीना एयरपोर्ट बनने के बाद इसका नाम मडीरा एयरपोर्ट रख दिया गया। यहां से पुर्तगाल की कई अंतर्राष्‍ट्रीय व राष्‍ट्रीय उड़ानें रोज गुजरती हैं। इस एयरपोर्ट के एक तरफ ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं और एक तरफ समुद्र है। एयरपोर्ट पर हवाई जहाज को लैंड कराना आम पायलट के बस की बात नहीं। यहां पर अनुभवी पायलटों को ही लैंडिंग की इजाजत दी जाती है। इस हवाई अड्डे का विस्‍तारित रनवे जिन खंभों पर टिका हुआ है, उनकी ऊंचाई 60 से 70 मीटर तक है। इस एयरपोर्ट का निर्माण 1964 में हुआ था। पहले इस एयरपोर्ट को ज्‍यादा लोग नहीं जानते थे, लेकिन रनवे के अलौकिक विस्‍तार के बाद से यह विश्‍व प्रसिद्ध हवाई अड्डा बन गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+