मेहंदी पर अफवाह, हजारों युवतियां पहुंची अस्पताल

वहीं तमिलनाडु के थेणी में एलर्जी से मौत की अफवाह सुनकर मेहंदी लगवाने वाली एक मुसलिम लड़की बेहोश हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने लड़की के हवाले से कहा कि वह और उसकी मां एक दुकान में गए थे, जहां से उन्होंने मेहंदी खरीदी और अपने हाथ पर लगाई। बाहर आने पर कुछ लोगों ने इस लड़की से कहा कि उसे एलर्जी हो जाएगी और पूरे राज्य में और कर्नाटक और खासकर बंगलुरू में इस तरह की घटनाएं हुई हैं।
वेल्लोर जिले के वनियांबाडी और अंबुर ताल्लुका सहित कुछ जिलों में सुबह हजारों की संख्या एसएमएस आए, जिसमें कहा गया कि मेहंदी न लगाएं। मेहंद लगाने से कर्नाटक में हजारों युवतियों की मौत हो गई है। मेहंदी में जहर मिला दिया गया है। यह खबर बिजली की तरह पूरे तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में फैल गई। खैरियत रही कि यह अफवाह उत्तर भारत तक नहीं पहुंची।
अफवाह का आलम यह रहा कि मेहंदी पाउडर और मेंहदी पेस्ट बेचने वाले दुकानदारों को मजबूरन अपनी दुकानें बंद करनी पड़ी । हालांकि राजधानी चेन्नई में अफवाहों का असर कम रहा। शहर के राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में इस अफवाह के मद्देनजर दो सौ से अधिक महिलाएं इलाज के लिए पहुंच गईं।हालांकि पुलिस बार-बार कह रही थी कि यह अफवाह है लेकिन इसका असर बहुत कम दिखा।












Click it and Unblock the Notifications