नालंदा: पत्‍नी और बेटी को टुकड़ों में काटकर दीवार में चुनवाया

Man hacks wife, daughter to death in Nalanda
पटना। बिहार के नालंदा से हैवानियत की एक ऐसी खबर आ रही है जिसको पढ़कर किसी की भी रूह कांप जाएगी। नालंदा जिले के परसडीडा गांव में एक पति ने अपनी पहली पत्‍नी और बेटी को पहले मारा, फिर टुकड़ो-टुकड़ो में काटा उसके बाद दीवार में चुन दिया। पत्‍नी सुनीता देवी की उम्र 35 साल और मासूम निधि की उम्र 8 साल बताई जा रही है। इस समय आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

पेशे से राजमिस्‍त्री आरोपी योगेंद्र प्रसाद इस वीभत्‍स कांड को अपनी दूसरी पत्‍नी मुन्‍नी देवी के साथ हुए विवाद के कारण ऐसा किया। योगेंद्र के साथ-साथ दूसरी पत्‍नी मुन्‍नी देवी, उसका पिता किशन साव और मां राजकुमारी देवी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस कांड को अंजाम देने के बाद योगेंद्र घर में ताला बंद करके कही चला गया था।

घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस घर का ताला तोड़कर अंदर गई। घर के अंदर उनको कोई शव नहीं मिला लेकिन बदबू आ रही थी। पुलिस की नजर दीवार के नए प्‍लास्‍टर पर गयी। जब उसे तोड़ा गया तो वहां से शव के टुकडे निकले। पुलिस ने शव के टुकड़ो को दीवार से निकाल लिया है, और आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि जब निधि ने अपनी मां की हत्‍या का विरोध किया तो उसको भी मार दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+